साईं मार्केट जोगिंद्रनगर में माँ दुर्गा उत्सव एवँ विसर्जन कार्यक्रम शुरू
साईं मार्केट जोगिंद्रनगर में सोमवार को शारदीय नवरात्रों की शुरुआत के साथ मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान सोमवार को दोपहर बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरान्त घट स्थापना के साथ माँ महिषासुर मर्दिनी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ को विधिवत रूप से पंडाल में स्थापित किया गया। आयोजन समिति सचिव नितेश शर्मा व प्रैस सचिव अमिता ने बताया कि नवरात्रि के 9 दिनों तक हर रोज सुबह व रात को महामाई की आरती होगी। पंडित सतीश शर्मा ने बताया कि हर रोज पंडाल में दोपहर 2 से 5 बजे तक माता की कथा को विस्तार से सुनाया जाएगा।वहीं माँ दुर्गा उत्सव के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लोक गायकों के साथ क्षेत्र के महिला मंडल भी आठ नवरात्रों की भजन संध्याओं में माँ भगवती का गुणगान करेंगे।












