नेरचौक में खुला लीनोवा का सेल्स व सर्विस सेंटर
नेरचौक शहर में लीनोवा लैपटॉप का सेल्स व सर्विस सैंटर का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। लीनोवा लैपटॉप सेल्स व सर्विस सेंटर का शुभारंभ सेल्स हेड एंड जनरल मैनेजर नॉर्थ एंड ईस्ट इंडिया राघवेंद्र अरावती द्वारा रिबन काटकर किया गया उनके साथ सेल्स एंड सर्विस के और अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे जिन्होंने लीनोवा लैपटॉप की खूबियों से सभी को अवगत करवाया सेल्स और सर्विस सैंटर के प्रबंधक भूपेंद्र पठानिया व नीरज पठानिया ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से हिमाचल प्रदेश की जनता को कंप्यूटर और लैपटॉप की बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं वह सोनी और एसुस के भी अधिकृत विक्रेता है उन्होंने बताया कि लीनोवा एक बेहतर ब्रांड है जिसकी जिला मंडी व आसपास के क्षेत्र में सेल्स व सर्विस की सुविधा न होने के कारण लोगों को असुविधा होती थी लेकिन अब लीनोवा का सेलज व सर्विस सेंटर नेरचौक में खुलने से लोग आसानी से लीनोवा लैपटाप के सभी प्रकार के मॉडल खरीद सकते हैं।












