लडभड़ोल ने झलवान को 18 रन से हराया, नवयुवकों को नशे से दूर रहने का संदेश
जोगिंद्रनगर उपमंडल के बनाई हार में श्री अजियापाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन एक रोमांचक मुकाबले में लडभड़ोल की टीम ने झलवान को 18 रन से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन बनाई हार में किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल महामंत्री नवीन सिंह ने शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अजियापाल युवक मंडल बनाई हार के प्रधान व आयोजक दीपेन कुमार ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों और युवाओं से अधिक से अधिक टीमों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेकर एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।












