गरीबों के मसीहा थे राजा वीरभद्र: विधायक चंद्रशेखर
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस धर्मपुर की पहल पर और क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चंद तथा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशांत ठाकुर भी सभा में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने प्रदेश और कांग्रेस पार्टी को तब संभाला, जब हालात सबसे मुश्किल थे। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह की स्मृति को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।












