पावंटा साहिब के किरतपुर से अपहरण हुई लड़की बरामद, डीएसपी ने दी जानकारी
पावंटा साहिब के किरतपुर गांव के मुस्लिम समुदाय के लड़के द्वारा अपहरण की गई हिंदू समाज की लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह जानकारी 12 बजे डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने प्रदर्शन करने आए परिजनों को दी।
इसके अलावा एफआईआर की कॉफी शिकायतकर्ता लड़की की मां को देने की बात की गई है इसके बाद माहौल शांत है। बता दे कि शुक्रवार देर शाम को यहाँ धारा 163 लागू कर दी गई थी जिसके बाद आज किरतपुर माजरा थाना छावनी में तब्दील नजर आया।
फिलहाल मीडिया के सामने काफी दिनों से चल रहा प्रदर्शन पर विराम लगते हुए लड़की को परिजनों को सौंप देने के बाद खत्म होने की बात पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। सभी कानूनी कार्रवाई करने के बाद ही लड़की परिजनों को सौंप दी जाएगी।
वहीं लड़की के परिजनों को सुरक्षा देने की बात भी पुलिस प्रशासन ने कही है। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया की लड़की बरामद करने में दिक्कत आ रही थी क्योंकि मोबाइल लोकेशन आदि के आधार पर लड़की को ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था परंतु पुलिस के टीमों ने बेहतरीन कार्य करते हुए लड़की को बरामद किया है।
गौरतलब है की धारा 163 लागू होने के बावजूद राजीव बिंदल सुखराम चौधरी की अगवाई में कुछ लोगों ने माजरा क्षेत्र में प्रदर्शन किया इसके बाद पुलिस ने उनको रास्ते में ही रोक लिया तथा पुलिस प्रशासन के साथ बातचीत करने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए.












