जोगिंद्रनगर की बेटी ज्योतिरादित्य ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, पीजीआई में बनी डॉक्टर
उपमंडल जोगिंद्रनगर के गडुही गांव की बेटी ज्योतिरादित्य ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्योतिरादित्य ने प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान पीजीआई (पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च), चंडीगढ़ में डाक्टर पद पर कार्यभार संभाल लिया है। ज्योतिरादित्य जोगिंद्रनगर के समाजसेवी संजीव भंडारी की बड़ी बेटी की बड़ी बेटी हैं। उनकी इस उपलब्धि से भंडारी परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने भी ज्योतिरादित्य की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बेटी की उपलब्धि पर समाजसेवी संजीव भंडारी ने कहा कि यह उनकी बेटी की मेहनत और लगन का नतीजा है, जिसने पूरे परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।












