जीवन ठाकुर ने दो सड़कों का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिली राहत की उम्मीद
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जीवन ठाकुर ने सोमवार को विकास खंड द्रंग के तहत दो महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने पहले घरोण से अपर घरोण सड़क का भूमिपूजन किया, जिससे ऊपरी क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इसके उपरांत भटवाड़ से काही धार सड़क निर्माण कार्य का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जीवन ठाकुर ने कहा कि इन दोनों सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनका पहला लक्ष्य है। स्थानीय ग्रामीणों ने जीवन ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित इन सड़कों के निर्माण से अब जीवन में वास्तविक बदलाव आएगा।












