आपदा में फंसे लोगों के लिए राहत बनकर पहुंचे जयराम ठाकुर, युवाओं की बहादुरी को सराहा
डी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में भाई भयंकर तबाही से लोगों को राहत देने के काम में जुटे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हर प्रभावित तक पहुंच कर उसे आपदा राहत सामग्री पहुंचाना हमारा पहला लक्ष्य है। आपदा की वजह से लोगों के घर बह गए बाग, खेत खलिहान कुछ नहीं बचा। सड़के बंद हो गई। लोग अपना घर छोड़ कर शिविरों में रहने को विवश हैं। ऐसे में लोगों तक राशन और दवाई समय से पहुंचे इसके लिए जयराम ठाकुर जी–जान से जुटे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी इस मामले में प्रभावी कदम उठाने की अपील की थी। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख मंत्रियों को हालात से अवगत कराया। इसके चलते केंद्र द्वारा हेलीकॉप्टर भेजे गए। आज मौसम सही होने की वजह से हेलीकॉप्टर ने कई जगहों पर उड़ान भरी और राहत सामग्री को जगह-जगह पहुंचाया। सेना भी बांद्रा टू और मुश्किल हालात के बावजूद जी जान से लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रही है। आज मंडी संसदीय सीट से लोक सभा सांसद कंगना रनौत ने भी जयराम ठाकुर के साथ आपदाग्रस्त थुनाग का दौरा किया।
इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ राहत सामग्री की खेप लेकर थुनाग पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने उनके साथ भी आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी।
अपनी जान पर खेल कर लोगों की जान बचाने वालों को सराहा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुसीबतें बताकर नहीं आती हैं लेकिन मुसीबत देखकर किसी के साथ खड़े होने से मुसीबतें टल जरूर जाती हैं। इससे बढ़कर दुनिया में कोई नेक काम नहीं है। उन्होंने थुनाग वानिकी कॉलेज के दो युवा प्रशिक्षु सरकाघाट के काश गाँव निवासी साहिल ठाकुर, सिरमौर के रोनित और ताँदी में तैनात बिजली कर्मी नागेंद्र पाल द्वारा अपना जीवन संकट में कॉल कर लोगों की जान बचाने के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी के “असली हीरो” यही हैं। पूरे प्रदेश को आपकी बहादुरी और नेक दिली पर गर्व है।












