शिलाई के चांदपुरधार मैं 8 कि.मी की पैदल यात्रा की उद्योग मंत्री ने
उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान चांदपुर धार जो शिलाई विधानसभा की सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगह है। वहां पहुंचे और टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए निरक्षण किया।
उन्होंने बताया कि यहां पर टूरिज्म आता है तो यहां के स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर पैदा होंगे। क्षेत्र विकास की और बढ़ेगा। मंत्री ने कहा इस जगह पर टूरिज्म लाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहे है। उनके साथ मंडी समिति के चैयरमैन सीता राम शर्मा सहित स्थानीय लोग और प्रशासन अधिकारी मौजूद रहे।












