एचआरटीसी सुंदरनगर की बस, बस अड्डा पहुंचने से पहले ही हांफ खड़ी हो गई
सुंदरनगर से नैहरा पलाहोटा चलने वाली लो फ्लोर बस जिसे खटारा बस का नाम दिया जा रहा है बस अड्डा सुंदरनगर जाते समय अचानक रुक गई जिससे सवारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बस नं जिसका नंबर एचपी -31बी 3062 बताया जाता है बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धनोटू एनएच -21 के साथ बंद हालत में खड़ी हो गई। ड्राइवर ने बस स्टार्ट करने की भतेरी कोशिश की मगर बस स्टार्ट नहीं हुई जिसकी सूचना बमुश्किल संबंधित को दी गई। बस ड्राइवर का इस बारे यही कहना था कि बस अचानक खराब हो गई है जो स्टार्ट करने पर स्टार्ट नहीं हो रही है।












