तेलंगाना के साथ आज होगा हिमाचल का पहला मुकाबला
हिमाचल प्रदेश की सेपक टाकरा लड़कियों की टीम मंडी से रवाना होकर फर्स्ट खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में भाग लेने के लिए केंद्र शासित प्रदेश दीव में पहुंच गई है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों की टीम डबल इवेंट में क्वालीफाई हुई है, जिसमें खिलाड़ी हिमानी, स्नेहा, वंदना कुमारी और हेम राज कोच हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की सेपक टाकरा और कबड्डी टीम के लिए निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, हिमाचल सरकार ने कविता ठाकुर, जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कुल्लू को चेयरमैन डायरेक्टर मैनेजमेंट स्टाफ नियुक्त किया है। खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में 6 खेल शामिल हैं और 2 खेल डेमो स्टेशन के लिए शामिल हुए हैं, जिसमें बीच सेपक टाकरा, बीच कबड्डी, बीच वॉलीबॉल, पेंचक सिलाट, बीच सॉकर, वाटर स्विमिंग खेल शामिल हैं और ठग ऑफ वॉर और मलखंभ डेमो के लिए शामिल है। यह प्रतियोगिता भारतीय युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 24 मई तक आयोजित करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से लगभग 2500 खिलाड़ी और ऑफिशियल भाग ले रहे हैं। खेलो इंडिया बीच गेम्स के मुख्य अतिथि मनसुख मांडविया युवा एवं खेल मंत्री भारत सरकार टीम के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रफुल्ल पटेल प्रशासक दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली और अन्य गणमान्य मौजूद रहे। सेपक टाकरा खेल में हिमाचल प्रदेश का पहला मुकाबला तेलंगाना के साथ 21 मई को शाम 4 बजे खेला जाएगा।












