लोगों को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक नगर परिषद नेरचौक में पार्षद समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में खंड स्वास्थ्य शिक्षक रत्ती सुरेश चंदेल ने समिति के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के बारे में सभी सदस्यों को विस्तार से बताया। चंदेल ने कहा कि इस समिति का मुख्य उद्देश्य शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना, स्वच्छता और पोषण स्तर सुधारना और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि लोग स्वस्थ रहे। उन्होंने समिति के सदस्यों को मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों जिसमें मुख्य मलेरिया और डेंगू बीमारी के बारे तथा गंदे पानी से होने वाली बीमारियों जिसमें दस्त, उल्टियां, पीलिया और टाइफाइड के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया और स्वच्छ जल पीने की सलाह दी, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। साथ में स्वास्थ्य विभाग में चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, हिमाचल हेल्थ केअर योजना, सहारा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा लोगों को भी इन योजनाओं के बारे जागरूक करने की सलाह दी। इस बैठक में खंड स्वास्थ्य शिक्षक रत्ती सुरेश चंदेल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रत्ती देव राज, महेंद्र सिंह, किरण कुमारी जेबीटी अध्यापक, हुक्मी देवी आशा कार्यकर्ता, केसरी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, भूप सिंह, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, संत राम, पिंकी देवी, कृष्णा देवी सुनीता देवी उपस्थित थी।












