हमीरपुर नगर निगम को लगा बूस्टर, एडिशनल कमिश्नर ने ज्वाइन करते ही लिया अधूरे निर्माण कार्यों का जायजा
लंबे इंतजार के बाद आखिर हमीरपुर नगर निगम में एडिशनल कमिश्नर ने ज्वाइन कर लिया है। पिछले काफी समय से नगर निगम का काम एडीसी हमीरपुर देख रहे थे, लेकिन आप इंडिपेंडेंट अधिकारी की मौजूदगी में नगर निगम को बूस्टर लग जाएगा। कारण यह है कि बहुत सारे निर्माण कार्य यहां अधूरे पड़े हुए हैं। देनदारियां भी काफी ज्यादा हैं, जो नगर परिषद के समय की हैं। एडिशनल कमिश्नर रामप्रसाद शर्मा ने ज्वाइन करने के बाद कुछ स्पाट्स का भी दौरा किया। वे वार्ड नंबर 2 में स्थित नगर परिषद के रेस्ट हाउस और अन्य निर्माणाधीन कार्यों को देखने भी गए। नगर निगम के गठन को लेकर प्रक्रिया जारी : हमीरपुर में नगर निगम के गठन को लेकर भी प्रक्रिया जारी है। नगर परिषद के 11 वार्ड थे और अब यहां पर 17 या 18 बार होंगे, यह स्थिति अभी क्लियर नहीं हुई है, लेकिन डीलिमिटेशन का काम लगभग मुकम्मल हो चुका है, लेकिन इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। नगर निर्गमन के चुनाव कब होंगे? इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कब तक हो जाएंगे, ऐसा भी कोई आभास राज्य सरकार ने अभी जताया नहीं है।
देनदारियां चल रहीं पेंडिंग
नगर परिषद के समय जिन ठेकेदारों ने काम किए थे और अचानक इसकी अधिसूचना जारी हो गई थी, उस समय की काफी ज्यादा देनदारियां पेंडिंग चल रही हैं। लेकिन नगर निगम के पास इतना फंड नहीं है। सूत्रों के मुताबिक तकरीबन 6 करोड़ की ऐसी सीधी देनदारियां हैं, जो हर हाल में जल्दी चुकाई जानी हैं।
नहीं आया कोई भी अतिरिक्त स्टाफ
अभी नगर निगम का कार्यालय पुराने नगर परिषद के ऑफिस में ही चल रहा है। अतिरिक्त स्टाफ कोई नहीं आया है, जबकि नियमों के तहत नगर निगम का अमला बहुत बड़ा होगा। तकरीबन 20 नए कर्मचारी तो काम चलाऊ व्यवस्था के लिए ही जरूरी होंगे। उनकी नियुक्तियां कब तक होंगी, इसकी भी इंतजार रहेगी। कारण यह है कि नगर परिषद कार्यालय में पहले से मौजूद स्टाफ की मौजूदगी पहले ही कम थी, अब दायरा बढऩे और कामकाज के नए माहौल में प्रवेश करने की वजह से यहां नया भवन भी तैयार होगा। इसमें नगर निगम का अपना कार्यालय होगा। इसकी भी प्लानिंग चल रही है।
अंतिम मुहर के बाद होगा क्लियर
चुनाव लडऩे वाले वार्डबंदी की इंतजार में हैं। वे चाह रहे हैं कि जल्दी ही वार्ड तैयार हो जाएं। कितने बनेंगे, कौन-कौन से वार्ड में किस-किस पंचायत का हिस्सा जुड़ेगा? यह सारी चीज देखी जा रही हैं, लेकिन इन पर अंतिम मुहर लगने के बाद ही पता चलेगा।












