विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह पर ग्रीन प्लेज का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम मंडी द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम मंडी की महापौर वीरेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में ग्रीन प्लेज (हरित संकल्प) दिलवाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम मंडी सहित समस्त निगम अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महापौर ने सभी उपस्थित सदस्यों को स्वच्छ भारत, हरित भारत के संकल्प दिलवाए। इस ग्रीन प्लेज का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को प्रोत्साहित करना है।












