भौण कलाहोड, सुन्दरनगर में 9 से 12 जून तक भव्य मेला, जगराता एवं कुश्ती का आयोजन
भौण कलाहोड, सुन्दरनगर में आगामी सोमवार, 9 जून 2025 से वीरवार, 12 जून 2025 तक एक भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जगराता एवं कुश्ती प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहेंगे। मेले का शुभारम्भ सोमवार, 9 जून को सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव द्वारा ज्योति प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 8 बजे भव्य आरती तथा प्रसिद्ध ममता भारद्वाज संगीत दल, ऊना द्वारा जगराते की प्रस्तुति दी जाएगी। इस श्रृंखला में 11 जून को विशेष भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय पंचायतों की महिला मंडलियां अपनी भक्ति प्रस्तुत करेंगी। इस दिन ज्योति प्रज्वलन का कार्य माननीय विधायक, नाचन विधानसभा क्षेत्र विनोद कुमार जी द्वारा किया जाएगा। मेले का समापन समारोह बुधवार, 12 जून को सांय 5 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय विधायक, सुन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र राकेश जम्बाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और समापन के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम होंगे। मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया है कि वे परिवार सहित इस आयोजन में पधारकर धर्म, संस्कृति एवं मनोरंजन का लाभ उठाएं।












