सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान का पूर्व सीपीएस ने लिया जायजा
- लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में बरसात से हुए नुकसान को लेकर पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग सुंदरनगर स्थित अपने कार्यालय में बैठक कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को समय रहते सुविधा मिले और किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि बरसात से क्षेत्र में कई सड़कें बाधित हुई हैं,डंगे गिरे और कई जगहों मकानों को भी खतरा बना हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. रोशन लाल ठाकुर को निर्देश दिए कि सभी क्षतिग्रस्त मार्गों को युद्धस्तर पर बहाल किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से बहाल हो सके। सोहन लाल ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चौकी-कमांद-सेगल सड़क पर चिहुड़ा सलोस के पास सड़क का बहुत बड़ा भाग बरसात के कारण खाई में समाने से सेगल की तरफ से एचआरटीसी और निजी बस सहित अन्य वाहन नहीं आ पा रहे है।उन्होंने समस्या के समाधान को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मौका करते हुए अतिशीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सड़क व यातायात बहाली करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी आदेश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द सुविधाएं बहाल करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन कांगू के सहायक अभियंता ई. संजय शर्मा, सब डिवीजन सुकेत के सहायक अभियंता ई. यशवंत सिंह चंदेल और सब डिवीजन डैहर के सहायक अभियंता ई. कमल किशोर गुप्ता उपस्थित रहे।












