हराबाग स्कूल में वन विभाग ने दी ई-कचरा और नशा मुक्ति की जानकारी
वन विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों को प्लास्टिक व ई-कचरे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।इस मौके पर कुलविंदर वन खंड अधिकारी जोगिंदर नगर, सपना वन रक्षक हराबाग, विशाल, अजय वन रक्षक तथा तानिया और अमन वन मित्र के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को बताया कि किस प्रकार प्लास्टिक और ई-कचरा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं और इन्हें सही तरीके से निपटाना क्यों जरूरी है।कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल निशा शर्मा तथा पूर्व प्रिंसिपल गोपाल चंद शर्मा ने भी भाग लिया। उन्होंने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा दी।स्कूल प्रबंधन और वन विभाग ने इस तरह के कार्यक्रमों को बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया।












