पंडोह में बाढ़ पीड़ित ढूंढते रहे अपने वाहन और घरों का ज़रूरी सामान
कुकलाह क्षेत्र में बुधवार को बाढ़ से प्रभावित लोग अपने टूटे हुए घरों में बचे-खुचे सामान की तलाश करते रहे। वर्षों की मेहनत से बनाए गए घर और उनमें संजोई गई यादें अब मलबे में बदल चुकी हैं। बाढ़ के प्रकोप में आठ कारें, दो बाइक और एक स्कूटी कुकलाह खड्ड की भेंट चढ़ गईं। लाल सिंह शर्मा, शिव लाल, परम देव और लछमन दास जैसे पीड़ित अपनी गाड़ियों को खड्ड से लेकर पंडोह डैम झील तक खोजते देखे गए, मगर किसी को भी अपनी गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। लाल सिंह शर्मा ने बताया कि उनकी महिंद्रा बोलेरो गाड़ी ऋण पर खरीदी गई थी। उन्होंने इंश्योरेंस कंपनी को सूचित किया, परंतु कंपनी का कहना है कि जब तक गाड़ी या उसके पुर्जे नहीं मिलते, दावा नहीं स्वीकारा जाएगा। इससे पीड़ित परिवारों में भारी निराशा और चिंता का माहौल है।
बाढ़ में बह गईं गाड़ियां, पीड़ितों के सामने आर्थिक संकट
बाढ़ में जिन वाहनों के बहने की पुष्टि हुई है, उनकी सूची इस प्रकार है:
एचपी 32-ए-76ए-7568 - पारस राम, ऑल्टो 800
एचपी 32-ए-3587 - शिव लाल
एचपी 32-ए-7740 - लुद्रामणि
एचपी 87-एए-0173 - भूपेन्द्र कुमार
एचपी 32-बी-1892 - बालक राम, बाइक
एचपी 87-बी-8720 - श्याम सिंह, स्कूटी
एचपी 32-ए-4718 - राम दास, बाइक
एचपी 32-ए-8065 - प्रेम सिंह, बाइक
एचपी 87-ए-3220 - लाल सिंह शर्मा, महिंद्रा बोलेरो
एचपी 32-ए-5032 - परम देव, ऑल्टो












