कृषि विभाग की सभी योजनाओं से समृद्ध बने किसान : सोहन लाल ठाकुर
सुंदरनगर उपमंडल की पौड़ाकोठी पंचायत के गांव मनाऊं में कृषि विभाग सुंदरनगर ने राष्ट्रीय सतत् कृषि मिशन के तहत एक दिवसीय शिविर लगाया, जिसमें पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने किसानों को आह्वान करते हुए कि सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का लाभ उठाकर समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक मंडी डॉ राम चंद चौधरी ने किसानों को राष्ट्रीय सतत् कृषि मिशन की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौसम के साथ कृषि में आ रहे बदलाव और तकनीकों की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग की तरफ से पंचायत के किसानों को अमरूद, नींबू और सहजन के फलों के पौधे 3600 पौधे मुख्य अतिथि ने वितरित किए। इस मौके पर एसएमएस सुंदरनगर पूर्ण चंद, एसएमएस सदर डॉ. शमशेर नायक, एडीओ रमेश सैनी, माधवी, केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. बृज वनिता, डॉ. लक्ष्मी कांत सहित पंचायत के 350 किसानों ने भाग लिया।












