इंडस ग्लोबल स्कूल में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर इंडस ग्लोबल स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मंडी के आसपास स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस उपलक्ष पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष फिल्म का निर्माण किया गया, जो एक व्यापक पर्यावरण सर्वेक्षण पर आधारित थी। इस फिल्म के माध्यम से प्रदूषण, वन संरक्षण, और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर किया गया। पोस्टर मेकिंग जूनियर में पहला स्थान ओजस्वी इंडस ग्लोबल स्कूल, दूसरा स्थान अन्वी डीएवी नेरचौक, तीसरा स्थान दक्षायणी एंजेल पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग सीनियर में पहला स्थान श्रेयस इंडस ग्लोबल स्कूल, दूसरा स्थान दिव्यांशी गवर्नमेंट एसएसएस मॉडल स्कूल बीबीएमबी और तीसरा स्थान बलजीत डी ए वी नेरचौक ने प्राप्त किया इसी के साथ स्लोगन राइटिंग जूनियर में प्रथम स्थान पायल राणा जीएसएस मॉडल स्कूल बीबीएमबी सुंदरनगर स्कूल, दूसरा स्थान स्वस्तिका मांइड ट्री स्कूल, तीसरा स्थान अंशिता एंजेल पब्लिक स्कूल सुंदर नगर स्कूल ने प्राप्त किया। निबंध लेखन जूनियर में पहला स्थान सौम्या डीएवी नेरचौक, दूसरा स्थान खुशी गवर्नमेंट बीएसएल एसएसएस सुंदर नगर स्कूल, तीसरा स्थान रिधान इंडस ग्लोबल स्कूल ने प्राप्त किया। निबंध लेखन सीनियर में पहला स्थान नीतिका एंजेल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर, दूसरा स्थान एलिजा डीएवी नेरचौक, तीसरा स्थान मेघना माइंड ट्री स्कूल ने प्राप्त किया। मॉडल मेकिंग में पहला स्थान गवर्नमेंट एसएसएस मॉडल स्कूल बीबीएमबी सुंदर नगर, दूसरा स्थान इंडस ग्लोबल स्कूल तीसरा स्थान डीएवी नेरचौक ने प्राप्त किया। क्विज कंपटीशन में जूनियर विंग में पहला स्थान माइंड ट्री ने प्राप्त किया, दूसरा स्थान गवर्नमेंट एसएसएस मॉडल स्कूल बीबीएमबी सुंदरनगर ने प्राप्त किया ।क्विज कंपटीशन सीनियर में पहला स्थान गवर्नमेंट एसएसएस मॉडल स्कूल बीबीएमबी सुंदरनगर और दूसरा स्थान एंजेल पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया इसी के साथ शॉर्ट फिल्म मेकिंग में पहला स्थान गवर्नमेंट बीएसएल सुंदरनगर मॉडल स्कूल बीबीएमबी, गवर्नमेंट एसएसएस मॉडल स्कूल बीबीएमबी सुंदरनगर ने प्राप्त किया दूसरा स्थान डीएवी नेरचौक और तीसरा स्थान इंडस ग्लोबल स्कूल ने प्राप्त किया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को प्रधानाचार्य सोनिया पवार ने प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण भाग रहा पौधारोपण, जिसमें अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्रों ने मिलकर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम का समापन एक सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि वे पर्यावरण के प्रति सजग रहेंगे और प्रकृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।












