मेरी पुस्तक, मेरी कहानी अभियान से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन
जिला मंडी के सभी प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में मेरी पुस्तक मेरी कहानी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय पठन अभियान के लक्ष्यों और समग्र शिक्षा के दृष्टिकोण के अनुरूप बच्चों में आन्नददायक पठन की आदतों का विकास करना है और विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना एवं पुस्तकों के महत्व को जीवन से जोड़ना है। यह अभियान 15 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा। यह जानकारी जिला पुस्तकालय समन्वयक मीना ठाकुर ने दी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुस्तक पठन, प्रतिज्ञा वाचन, लगातार पढ़ने का आयोजन (रीड ए थॉन) इत्यादि गतिविधियां प्रतिदिन करवाई जा रही हैं। इन गतिविधियों में डी.एल.एड. प्रशिक्षु बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहे हैं।












