जिला में 20 जून तक पूर्ण किया जाएगा ई-परिवार सर्वेक्षण - जिला पंचायत अधिकारी
जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर विनय कुमार ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में ई-परिवार सर्वेक्षण शुरू किया गया है। पंचायती राज विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों में डाटा संग्रहण और सत्यापन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की पहल की है जिसके अंतर्गत ई-परिवार सर्वे ऐप को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों द्वारा 20 जून, 2025 तक इस सर्वे को पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने जिला वासियों से इस सर्वेक्षण प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन के लिए सहयोग करने की अपील की है।












