सरकाघाट के डॉ. जीवन लाल बने उपनिदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर
सरकाघाट क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। ग्राम पंचायत खलारडू के गांव सूरजपुर बड़ी के रहने वाले डॉ. जीवन लाल को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन विभाग में सहायक निदेशक से पदोन्नत कर उपनिदेशक, एपिडेमियोलॉजी के पद पर नियुक्त किया गया है। अब वे निदेशालय पशुपालन, शिमला में अपनी सेवाएं देंगे।डॉ. जीवन लाल की यह सफलता न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सरकाघाट उपमंडल के लिए भी गर्व का विषय है। एक साधारण और आर्थिक रूप से सीमित परिवार से संबंध रखने वाले डॉ. लाल ने अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से यह मुकाम हासिल किया है। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते रहे।स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने डॉ. जीवन लाल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का मानना है कि उनका यह सफर क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह संदेश देता है कि कठिन मेहनत और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है। डॉ. जीवन लाल की पदोन्नति से सरकाघाट क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी नई ऊर्जा और दिशा देने वाली है।












