बीटेक स्टूडेंट पर कैंची से किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ छात्र
सरकाघाट नगर परिषद के रोपा कालोनी वार्ड के बीस वर्षीय निवासी शिवांश देव पुत्र मुनीश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह गुजरात में बी टेक कर रहा है और घर पर छुट्टी पर आया है।दिन के 2.35 बजे जब वह बस स्टैंड में बाल कटवाने अपने दोस्त के साथ आया तो उसी समय रोपड़ी गांव के निवासी अभिषेक दुकान के अंदर नशे में धुत्त आया और अकारण की शिकायतकर्ता के दोस्त कृष को अभद्र भाषा में गालियां देने लगा।उसको जब रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने हम लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी और जब शिकायतकर्ता ने वहां से जाने की कोशिश की तो अभिषेक और उसके साथ आए दोस्तों ने मारपीट की और दुकान से कैंची से वार किया जिससे उसके सिर पर गंभीर रूप से चोटें आईं हैं। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायल शिवांश का मेडिकल चेकअप कराया और अस्पताल के डॉक्टर ने भी शिवांश देव की चोटों को गंभीर बताया। पुलिस ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सरकाघाट बस अड्डा नशेड़ियों और शराबियों के साथ-साथ जुआ खेलने वालों का अड्डा बना हुआ है रोजाना बस स्टैंड में दंगा फसाद होता है परंतु पुलिस मौन बनी रहती है रोजाना स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों सहित सवारियों की सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रहती है इसके बावजूद लोगों की सुरक्षा के लिए एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं किया है जिसके चलते आवारा गुंडो के हौसले बुलंद है। उधर, डीएसपी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।












