राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
जिला कांग्रेस कमेटी मंडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर गांधी भवन मंडी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती चंपा ठाकुर ने की। उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे और हिमाचल के समग्र विकास में उनका अतुलनीय योगदान रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य और बागवानी जैसे क्षेत्रों में उन्होंने क्रांतिकारी सुधार किए। वे आधुनिक हिमाचल के निर्माता कहे जाते हैं। इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस समिति मंडी, अमर सिंह सकलानी के आकस्मिक निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया गया। सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर अकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, योगेश पटियाल, भूप सिंह, रविंद्र शिल्ली, संतोष कुमार, कर्मचंद भाटिया, दीपक पठानिया, यश कान्ति कश्यप, संजय शर्मा, भगवान सिंह, केहर सिंह कटोच समेत कई नेता उपस्थित रहे।












