पंडोह में मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना प्रचार- प्रसार शिविर सम्पन्न
बरसात त्रासदी के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्प है। इसका ज्वलंत उदाहरण ग्राम पंचायत पंडोह के सभागार में कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जागरूकता शिविर है। यह शिविर मुख्यमंत्री संरक्षण योजना के अंतर्गत कृषि प्रसार कार्यालय मंडी सदर द्वारा पंचायत प्रधान पंडोह गीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें कृषि विकास अधिकारी सुरेंद्र नायक ने मुख्य स्रोत व्यक्ति के रूप में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी। उन्होंने कहा हमें उत्तम खेती के लिए सबसे पहले मिट्टी की जांच करनी चाहिए तत्पश्चात अपेक्षित नकदी अथवा अन्य फसलों के सर्टिफाइड बीज कृषि विभाग से ही खरीदने चाहिए। फसल की उचित देखरेख, खाद व समय समय पर कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सब्सिडी रेट पर किसानों को बीज, दवा खेती के आधुनिक कृषि उपकरण वितरित किए जाते हैं, ताकि किसान कम समय में अच्छा उत्पादन करते हुए अपने आपको आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना सकें। जिसमें, ट्रैक्टर,पावर टिलर और अन्य विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण शामिल है। उन्होंने कहा कि बरसात में किसानों के खेत टूट गए हैं, खेत के भीड़ टूट गए हैं, रास्ते टूटे हैं इनकी भरपाई के लिए खेतीहर मजदूर योजना के अंतर्गत किसानों को राहत प्रदान की जा रही है। इसके लिए राजस्व अधिकारी की रिपोर्ट आवश्यक है। विभाग से संपर्क करें और अधिक से अधिक लाभ लें। इस शिविर में 160 किसानों ने भाग लिया। जिन्हें 2 किलो मुफ्त खाद आवंटित की गई। इस शिविर में भाग कृषि प्रसार अधिकारी पांडू कुशल चंद और नवीन कुमार, पूर्व जिला परिषद सोहनलाल, वार्ड मेंबर गोपाल ठाकुर, सुरेंद्र कुमार सहित कई गांड मारने लोगों उपस्थित रहे।












