4 महीने से लापता तनुज की मिली लाश
4 महीने से लापता नाहन के 23 वर्षीय तनुज अब इस दुनिया में नहीं रहा है। अभागे परिजनों को अपने बेटे के अंतिम संस्कार के लिए लाश तो दूर उसकी अस्थियां तक भी नसीब नहीं हुई हैं।
मृतक तनुज के माता-पिता और भाई बहन का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं हरियाणा पुलिस की जांच पर भी उन्हें गहरा संदेह है।बता दें कि बीते रविवार को तनुज के पिता श्याम सिंह ने प्रेसवार्ता के माध्यम से अपने बेटे की तलाश में पुलिस की लेट लतीफी लेकर आरोप लगाए थे।
मीडिया में खबरें छपने के बाद सोमवार को तनुज के पिता श्याम सिंह को नाहन पुलिस का नारायणगढ़ जानेे के लिए कॉल आता है। असल में खबर छपने के बाद नाहन पुलिस अन आईडेंटिफाई डेड बॉडीज का रिकॉर्डड खंगालने के लिए नारायणगढ़ पुलिस थाना गई थी । जहांं उन्हें 4 महीनेे से लापता तनुज कीी जानकारी मिल गई थी।श्याम सिंह अपने परिवार को लेकर बड़ी उम्मीद के साथ सिरमौर पुलिस के साथ नारायणगढ़ थाना पहुंचता है तो वहां जाकर उसे तनुज के कपड़े जूते और उसका फ़ोटो दिखाए जाते हैं।
जिस पर तनुज के पिता ने पुष्टि करते हुए कहा कि यह फोटो जूते कपड़े उसके बेटे के हैं। श्याम सिंह ने जब अपने बेटे की बाबत पूछा तो पुलिस ने उन्हें कहा कि तनुज अब दुनिया में नहीं है उसकी 11 अप्रैल को शहर के पेट्रोलपंप के बाथरूम से डेड बॉडी मिली थी जिसका दाह-संस्कार कर दिया गया है।












