रक्त मशीन रणबीर बत्ता को किया सम्मानित, कश्मीर से कन्याकुमारी तक 149 बार कर चुके हैं रक्तदान
नेहा मानव सेवा सोसायटी घुमारवीं द्वारा लगाए रक्तदान शिविर में स्वर्गीय नेहा बिटिया के जन्मदिन में उनकी यादगार में आयोजित रक्तदान शिविर में 174 लोगों ने रक्तदान करते उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की गई। इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मिशन कश्मीर टू कन्याकुमारी रक्तदान जागरूकता अभियान के संचालक 19 राज्यों में अब तक 149 बार रक्तदान कर चुके रणदीप बत्ता को संस्था के संस्थापक पवन बरूर और कर्नल चंदेल द्वारा सम्मानित किया। वहीं नेहा मानव सेवा सोसाइटी द्वारा भी उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पीजीआई में रक्त मशीन के नाम से मशहूर रणदीप बत्ता खुद अपने खर्चे पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में रक्तदान कर रहे हैं अगले महीने उन्होंने कोलकाता में रक्तदान करवाने के लिए फ्लाइट बुक करवाई है वह एक मुहिम के तहत कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। इस अवसर पर नेहा मानव सेवा समिति के संस्थापक पवन गुरु ने बताया कि समिति लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है, ताकि कैंसर, थैलेसीमिया और एनीमिया जैसे रोगों से लड़ रहे रोगियों को जीवन दान दिया जा सके।












