भवारना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6.22 ग्राम चिट्टे सहित आरोपी गिरफ्तार
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत एक और सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस थाना भवारना के तहत पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान 3के स्कूटी सवार से 6.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ही।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना के आधार पर स्कूटी नम्बर एचपी37जी-4797 में सवार अक्षय शर्मा पुत्र अनिल कुमार, निवासी गांव व डाकघर तरेहल तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा उम्र 39 साल के कब्जे से 6.22 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त आरोपी अपनी स्कूटी में मेन रोड़ एनएच-154 से सम्पर्क सड़क भट्टू से सिद्धपुर रोड़ पर खड़ा है तथा अपनी स्कूटी में चिट्टा छिपा कर रखा है। जिस पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका पर दबिश देकर उक्त आरोपी को स्कूटी सहित काबू किया तथा स्कूटी की तलाशी के दौरान चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने स्कूटी को भी कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की है।












