भोला बने मझियाठ केसरी लखदाता पीर कुश्ती महादंगल के चैम्पियन, समाजसेवी चंद्रमोहन ने दिए एक लाख 51 हजार
बलद्वाडा के मझियाठ मे महादंगल के आयोजन में भद्रोता क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य और समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की वहां पहुंचते ही सैकड़ों के हिसाब से लोगों ने चंद्रमोहन शर्मा का बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया चंद्रमोहन शर्मा ने लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन किया चंद्रमोहन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा रूपी एक जहर जो कि दीमक की तरह धीरे धीरे हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है जो कि वर्तमान में प्रदेश ही नही देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व मे एक बड़ी समस्या के रूप मे सामने आ रहा है एक विकसित देश के होने के लिए एक विकसित युवाओं का होना सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि अगर हम सब सच में समाज के लिए कुछ करना चाहते हे तो हम सभी को नशे के खिलाफ एवं नशे माफियों के खिलाफ मिलकर आगे आना होगा उन्होंने वहां पर मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों एवं वहां पर आए लोगों से अपील करी कि अगर आप सच में अपने पंचायत या समाज का विकाश चाहते है तो सबसे पहले नशे जैसे जहर से अपनी पंचायत को बचाए और ये तभी संभव हैं अगर नशा मुक्ति अभियानों में समाज का हर एक नागरिक अपनी भूमिका को समझते हुए आगे आएगा उन्होंने दंगल कमेटी के सभी सदस्यों की सहराना करते हुए कहा कि आप हर क्षेत्र में समाज के लिए आगे रहते है और आपकी कमेटी आज हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है और संबोधन के अंत में चंद्रमोहन शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमने हमेशा से हर क्षेत्र को विकाश की एक सामान दृष्टि से देखा है हम क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वाश नहीं रखते है मेरा जब भी हटली क्षेत्र मे कार्यक्रम होता है तो यहां के लोगो से मुझे हमेशा परिवार की तरह स्नेह मिला है यहां आए हटली क्षेत्र के हर युवा भाई बहन बुजुर्ग माताओं का दिल से आभार किया।
मझियाठ केसरी लखदाता पीर कुश्ती महादंगल 2025 के इस दंगल में भोला पहलवान ने रूनी पहलवान को हरा कर विजेता बने चंद्रमोहन शर्मा ने इस दंगल में आए देशभर के पहलवानों को सम्मानित किया उन्होंने अपनी निजी धनराशि से दंगल कमेटी को 1 लाख 51 हजार अनुदान दिया और दंगल में मौजूद कई असहाय गरीब लोगों की 10-10 हजार रुपये देकर मदद प्रदान की।
इस मौके पर उन्होंने विशेष रूप से दंगल कमेटी के पदाधिकारियों और गौ सेवकों बोधराज ठाकुर, मधु मोहन ठाकुर संतोष शर्मा, लीलू ठाकुर और अन्य सदस्यों का दिल की गहराइयों आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रधान रतन लाल वर्मा, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता श सरला देवी और राजकुमार ठाकुर मौजूद रहे।












