सरकाघाट के मसेरन की अनवी सिंह ने दसवीं कक्षा की मेरिट में पाया जिला भर में प्रथम स्थान, प्रदेश भर में चौथे स्थान पर आई है अनवी सिंह
हाल ही में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आलोक भारती विद्यालय कोटली में पढ़ने वाली सरकाघाट के मसेरन की बेटी ने ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अनवी सिंह ने 693 अंक (99 प्रतिशत) लेकर मेरिट में चौथा तथा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। विद्यालय की शिक्षा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ठाकुर हरि सिंह, प्रधानाचार्य विक्रम राठौर तथा समस्त विद्यालय स्टाफ ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्वी सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल के संपूर्ण शिक्षण वातावरण को दिया। अनवी ने बताया कि उसके माता-पिता शिक्षक हैं। पिता मुख्य अध्यापक और माता जेबीटी हैं। विद्यालय के अध्यापक वर्ग ने बताया कि अन्वी शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और शिक्षा के प्रति समर्पित रही हैं। इसने हमेशा शिक्षकों के मार्गदर्शन और मूल्यों का अनुसरण किया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। अनवी के इस शानदार प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि समर्पण, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।












