प्रशासक यूटी चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ परिवहन क्षेत्र, सेक्टर-26 का किया दौरा, परिवहन क्षेत्र से संबंधित मद्दों से कराया अवगत
रविवार को पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ परिवहन क्षेत्र, सेक्टर-26, चंडीगढ़ का दौरा किया। प्रशासक यूटी ने चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (सीटीए) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान, सीटीए प्रतिनिधियों ने प्रशासक को परिवहन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मद्दों से अवगत कराया, जिसमें बड़े वाहनों के लिए उच्च पार्किंग शुल्क, सड़क के नवीनीकरण की आवश्यकता और ड्राइवरों के लिए साफ-सुथरे रहने, भोजनालय और शेड की सुविधा की आवश्यकता शामिल है। राज्यपाल ने परिवहन क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी हितधारकों के परामर्श से इन सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया, जिसका उद्देश्य उनकी आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करना और कुशल उपयोग सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, यूटी के उपायुक्त निशांत कुमार यादव, चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार, चंडीगढ़ नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुमीत सिहाग, चंडीगढ़ नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।












