अधिराज ग्रुप ने भेजी आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की दो गाड़ियां
अधिराज ग्रुप ऑफ कंपनीज सिध्यानी बल्ह मंडी के चेयरमैन कप्तान नीरज कुमार नेगी द्वारा आपदा पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की 2 गाड़ियां अधिराज ट्रांसपोर्टेशन के यार्ड रत्ती से सराज जंजैहली के लिए रवाना की। इस मौके बल्ह ट्रक यूनियन नेरचौक के प्रधान मनोज ठाकुर भी मौजूद रहे।












