नागनी पंचायत का अभिषेक कटोच सेना में बना लेफ्टिनेंट
नूरपुर विधानसभा की नागनी पंचायत के रहने वाले अभिषेक कटोच पुत्र उपेंद्र सिंह ने सेना में बतौर लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कटोच के पिता उपेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं और माता गृहिणी है। अभिषेक की छोटी बहन कीर्ति कटोच बीटेक की पढ़ाई कर रही है। अभिषेक ने बाहरवीं कक्षा तक की शिक्षा एनपीएस स्कूल से की। चंडीगढ़ में सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा हासिल की। सीडीएस की परीक्षा पास करने के बाद अभिषेक भारतीय सेना में चयनित हुए। 14 जून को देहरादून में हुए पासआउट परेड में अभिषेक के मातापिता मौजूद रहे। अभिषेक के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे की उपलब्धि पर बहुत खुशी है।












