आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लि. हमीरपुर के छात्र जेईई एडवांस्ड 2025 में टॉप स्कोरर बने
राष्ट्रीय स्तर की टेस्ट तैयारी सेवा प्रदाता आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (ऐईएसएल) ने गर्व के साथ घोषणा की है कि हमीरपुर के इसके तीन छात्र प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में टॉप स्कोरर बने हैं, जो कि भारत की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। यह परिणाम आईआईटी कानपुर द्वारा घोषित किए गए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से छात्रों की मेहनत, समर्पण और एईएसएल के विशेषज्ञ शिक्षकों एवं व्यापक पाठ्यक्रम द्वारा दी गई सशक्त अकादमिक सहायता का प्रमाण मिलता है। छात्र अर्पित शर्मा ने आल इंडिया रैंकिंग 3096 प्राप्त किया, तन्मय कौशल, जिन्होंने आल इंडिया रैंकिंग 10,265 प्राप्त किया, सुहानी सोनी जिन्होंने आल इंडिया रैंकिंग 21,880 प्राप्त किया, उज्वल चौहान जिन्होंने आल इंडिया रैंकिंग 17648 प्राप्त किया, निश्चय जिन्होंने आल इंडिया रैंकिंग 23,492 प्राप्त किया, आर्यन चौहान जिन्होंने आल इंडिया रैंकिंग 30,506 प्राप्त किया, सूर्यांश पटियाल जिन्होंने आल इंडिया रैंकिंग 31,056 प्राप्त किया और हिमानी कौंडल शामिल है। ये छात्र ऐईएसएल के कक्षा कार्यक्रम का हिस्सा थे, जो विशेष रूप से जेईई अडवांस्ड की तैयारी के लिए डिजाइन किया गया है। जेईई एडवांस्ड को विश्व की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जो गहरी अवधारणात्मक समझ और मजबूत समस्या-समाधान क्षमताओं के आधार पर ही सफलता मिलती है। छात्रों को बधाई देते हुए डॉ.सुरेंद्र चैहान क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि यह परिणाम ऐईएसएल द्वारा छात्रों में स्थापित किए गए शैक्षणिक अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। हम अपने सफल छात्रों पर गर्व महसूस करते हैं और उन्हें आई आई टीस और आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।












