साहिल ठाकुर से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार
पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत गश्त के दौरान पुलिस ने साहिल ठाकुर पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी तहसील थुनाग जिला मंडी से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मंडी ने बताया कि आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है और आमजन से सहयोग की अपील की गई है।












