सरकाघाट कॉलेज में योग और उसके लाभों पर कार्यशाला आयोजित
रविंद्रनाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा योग एवं इसके लाभ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडिंग ऑफिसर सज्जन कुमार और नेक राम शास्त्री रहे। सज्जन कुमार ने प्राणायाम, व्यायाम और नशामुक्ति पर प्रकाश डाला, जबकि नेक राम ने औषधीय पौधों के लाभ बताए। प्राचार्य डॉ. आर.आर. कौंडल ने कार्यशाला की सराहना की और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। मंच संचालन डॉ. अरुण शर्मा ने किया।












