राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्मपुर खंड का विजयादशमी उत्सव धूमधाम से संपन्न
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खंड धर्मपुर द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य में एकत्रीकरण कार्यक्रम डाॅ. विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके उपरांत शाखा के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रांत संघचालक कर्नल रूप चंद उपस्थित रहे, वहीं सह प्रांत कार्यवाह हिमाचल प्रांत विपिन ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों, इतिहास और समाज निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व संगठन, शक्ति और अनुशासन का प्रतीक है तथा यह दिन हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।












