टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय टेक्निकल फेस्टिवल "टेक विस्तारा" का हुआ आगाज
टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय टेक्निकल फेस्टिवल "टेक विस्तारा" का शनिवार को आगाज हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अभिलाषी शिक्षण समूह के चेयरमैन व अभिलाषी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. आरके अभिलाषी के कर कमलों द्वारा हुआ। मुख्यातिथि डॉ. आरके अभिलाषी ने अपने वक्तव्य में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल आपकी प्रतिभा को मंच देते हैं, बल्कि आपके नैतिक मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। ऐसे आयोजन छात्रों में टीम वर्क की भावना, नेतृत्व और समय प्रबंधन जैसे कौशलों को निखारने में भी सहायक होते हैं, वहीं उन्होंने समय का सदुपयोग करने पर भी भरपूर जोर दिया। वहीं इस टेक फेस्ट का आयोजन टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न विभागों के छात्रों द्वारा ही किया जा रहा है, जिसमें की अन्य महाविद्यालयों के छात्र भी गर्मजोशी से हिस्सा ले रहे हैं। गौर हो कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन हिमाचल के मशहूर गायक सुरेश शर्मा, अनिकेत कश्यप व बादल राज कश्यप ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा व छात्रों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं इस टेक फेस्ट में छात्रों ने तकनीकी प्रदर्शनियां प्रदर्शित की, जिसमें छात्रों ने विभिन्न विषयों पर आधारित वर्किंग व लाइव मॉडल प्रदर्शित किए। वहीं फैशन शो में रैंप पर वॉक करते हुए छात्रों ने हुस्न के जलवे बिखेरे। इसी के साथ टेक विस्तारा फेस्टिवल में महाविद्यालय के छात्रों में हिमाचली नाटी, पंजाबी भांगड़ा, सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, स्किट व ड्रामा इत्यादि में प्रतिस्पर्धा हुई। इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यातिथि ने गेट परीक्षा में पूरे भारत में 142वां रैंक हासिल करने पर अभिलाषी इंजीनियरिंग कॉलेज के बी.टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र गौरव की माता पदमा देवी को भी सम्मानित किया। इसी मौके पर अभिलाषी शिक्षण समूह के चेयरमैन व अभिलाषी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. आरके अभिलाषी, मैनेजिंग डायरेक्टर व प्रति कुलाधिपति डॉ. एलके अभिलाषी, जीनीयस एजुकेशन सोसाइटी की चेयरपर्सन डॉ. नर्वदा अभिलाषी, अभिलाषी एजुकेशन सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रोमिला अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार, डॉ. नीलम, डायरेक्टर ई. एमएल मोदगिल, विभागाध्यक्ष ई. चंद्र भानू एवं ई. पंकज वर्मा मौजूद रहे।












