गांधी भवन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी भवन मंडी में एक बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता योगेश पटेल पूर्व अध्यक्ष सदर कांग्रेस मंडी ने की। सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया। इस अवसर पर आकाश शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी याद में इस दिन को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। भारतवर्ष को सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 21 वी शताब्दी में ले जाने की पहल की 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार राजीव गांधी की देन है। महिलाओं को पंचायतीराज, शहरी निकाय में 33 प्रतिशत प्रतिशत आरक्षण दिया। राजीव गांधी आज हमारे बीच नहीं हैं, परंतु उनके सिद्धांत व नीतियां आज भी हमारे बीच में कायम है। इस अवसर पर जोगिंदर गुलेरिया, आकाश शर्मा, अनिल सेन, प्रदीप शर्मा, योगराज योगा, भूप सिंह, प्रकाश कश्यप, दीपक पठानिया, भगवान सिंह, जितेंद्र कौंडल, हमित जमवाल, किशोरी ठाकुर, हितेश ठाकुर, लाभ सिंह, प्रतीक ठाकुर, महेश कुमार, संजय शर्मा, उपेंद्र शर्मा, आदि सदस्य गण उपस्थित रहे।












