जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर में नशा न करने की ली शपथ
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म (जीजीडीएसडी ) महाविद्यालय राजपुर में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाते हुए कॉलेज में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने पोस्टर मेकिंग के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कॉलेज के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से नशा न करने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के पश्चात सभी को प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुए। वहीं, विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर नशा न करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। प्रधानाचार्य ने उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। इस रैली का प्रतिनिधित्व एनएसएस समन्वयक सहायक प्राध्यापक अरविंद कुमार एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सह समन्वयक सहायक प्राध्यापक डॉ. शिल्पी ने किया।












