तंबाकू सेवन बीमारियों का घर- लाल सिंह
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनैड में विश्व तंबाकू मनाया गया। इस अवसर डॉक्टर लाल सिंह खंड चिकित्सा अधिकारी रोहांडा सुंदरनगर मुख्यातिथि के रूप में में भाग लिया। लाल सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू सेवन बीमारियों का घर है। इसका सेवन स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। जिसके कारण अनेक बीमारियां जन्म लेती है। इससे पहले विद्यार्थियों ने भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण में जमा एक की छात्रा अंतरा ने प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पर जमा दो की छात्रा अंशिका ने प्राप्त किया तृतीय स्थान अंजू जमा एक ने हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भाग सातवीं की छात्रा अदिति ने द्वितीय स्थान कृतिका ने प्राप्त किया व तृतीय स्थान दसवीं की शालवी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि शिक्षा खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लाल सिंह ने विद्यार्थियों को इनाम भी वितरित किए। इस प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनैड के चिकित्स अभिषेक शर्मा, इम्तियाज खान, पूजा, कामना कुलदीप, तेज सिंह, अमी चंद, जया, रीना, महेश्वरी देवी, श्वेता रानी, नीलम, हीरा सिंह कौशल, उपस्थित रहे। मंच संचालन भाषा अध्यापक हेम राज ठाकुर ने किया।












