किसमें कितना है दम रियलिटी शो में सुंदरनगर की वंशिका विजेता
शहर के पुराना बाजार निवासी वंशिका ने किसमें कितना है दम टीवी रियलिटी शो में डांस में विजेता का खिताब जीतकर सुंदरनगर का नाम रौशन किया है। कई बार के राउंड के उपरांत वंशिका ने यह जीत हासिल करने में सफलता हासिल की है। डीडी पंजाबी चैनल पर शो के कई एपिसोड प्रसारित किए गए वहीं इसका ग्रांड फिनाले 19 जून को पंजाब के संगरूर में आयोजित किया गया। जिसमें हिमाचल के अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वंशिका के पिता पंकज कुमार और माता सविता भी मौजूद रहे। वंशिका बचपन से ही डांस की शौकीन है और वर्तमान में एस डांस स्टूडियो में डांस टीचर कार्तिक से डांस सीखती हैं। वंशिका का कहना है कि उसका लक्ष्य डांस के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने का है। वंशिका क्षेत्र के एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है।












