वरिष्ठ पत्रकार अमन सूद के पिता का आकस्मिक निधन, अंतिम संस्कार आज मैहला बैजनाथ में
जोगिंद्रनगर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन सूद के पिता कुलदीप चंद सूद का सोमवार को चंडीगढ़ में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस दुखद समाचार से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कुलदीप चंद सूद का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव मैहला बैजनाथ में किया जाएगा। इस दुःखद अवसर पर प्रेस क्लब जोगिंद्रनगर के सभी सदस्यों, विधायक प्रकाश राणा, भाजपा प्रवक्ता पंकज जमवाल, कांग्रेस के पूर्व सचिव जीवन ठाकुर, राकेश धरवाल, विमला चौहान, राकेश चौहान, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र पाल, रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अमन सूद के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।












