अभिलाषी कॉलेज के छात्रों ने किया ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स नालागढ़ का शैक्षणिक दौरा
साइंसेज नेरचौक के एम.एससी. केमिस्ट्री विभाग के छात्रों ने ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स नालागढ़ का शैक्षणिक दौरा किया। इस औद्योगिक भ्रमण का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें उनके साथ विभाग की अन्य प्राध्यापिकाएं डॉ. सोनाली गुप्ता और डॉ. दीपिका गौतम भी उपस्थित रहीं। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्रों को औषधि निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान एवं विकास और गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। छात्रों ने फार्मा इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों, उपकरणों और सुरक्षा मानकों को नजदीक से देखा और सीखा। विशेष रूप से छात्रों को जीएमपी के तहत निर्धारित उच्च गुणवत्ता मानकों और उत्पादन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जो हर फार्मास्युटिकल उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद करते हैं।












