एचआरटीसी बस और ट्रक में भिडंत छह घायल
चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राज की ओट टनल में बुधवार सुबह 5.30 बजे एचआरटीसी बस और एक मालवाहक वाहन में टक्कर होने से बस में सवार 6 लोग घायल हो गए। जिनका उपचार कुल्लू हस्पताल में चल रहा है और सभी खतरे से बाहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस एचपी 66ए 4182 कुल्लू से शिमला की ओर आ रही थी और मालवाहक वाहन एचपी 64-4179 मंडी से कुल्लू की ओर जा रहा था अचानक आपस में टकरा गए, जिसमें बस चालक सहित 5 अन्य सवारियां घायल हो गई। स्थानीय लोगों और औट पुलिस द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नगवाईं ले जाया गया। जहां से सभी 6 घायलों को जिला अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन किया गया। सभी घायलो की हालत ख़तरे से बाहर है। पुलिस थाना प्रभारी औट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की उपचाराधीन सभी घायलों की स्थिति में सुधार हो रहा है। दुर्घटना की जांच की जा रही है। बता दें कि इस टनल की हालत बहुत ही नाज़ुक बनी हुई है। बारिश का सारा पानी टनल की छत से टपक रहा है। टनल में अंधेरा होने से बहुत सारी दुर्घटनाएं पहले भी हो चुकी है।












