नगारवी में शिवमहापुराण कथा संपन्न
बलद्वाड़ा के गांव नगारवी में शिवमहापुराण की कथा की पूर्णाहुति हुई, जिसमें कथा व्यास आचार्य पंकज शर्मा (टुंडवी वाले) के द्वारा अपने मुखारविंद से शिवमहापुराण के प्रवचनों से लोगों के जीवन को धन्य किया। इसमें शिवस्वरूप से लेकर द्वादश ज्योर्तिलिंगों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया एवं जीवन के आदर्शों का समन्वय किया गया। इसमें भागवत कमेटी के प्रधान सोहन लाल, उप प्रधान जोगिंदर शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार बेसरिया राम, कोषाध्यक्ष कै. अमरनाथ शर्मा, सचिव इंद्र प्रकाश, सह सचिव जीवानंद शर्मा, मुख्य कार्यकर्ता मोनू एवं शास्त्री विजय कुमार और गांव के सभी लोगों ने बढ़.चढ़कर भाग लिया।












