नचली भटेड़ पंचायत में संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की निचली भटेड़ पंचायत में संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर जिले से भाजपा के तीनों विधायक एक मंच पर मौजूद रहे। सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने मुख्य अतिथि, जबकि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई। रणधीर शर्मा ने कहा कि मजबूत इरादों और दृढ़इच्छा शक्ति से पहाड़ जैसे ऊंचे किसी लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और इसे पूरा करने के लिए वह बिना थके और बिना रुके दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने शासक के बजाए जनता के सेवक के रूप में देश की सेवा करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी है। उनके मजबूत नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा इसका जीताजागता प्रमाण है। मोदी सरकार ने भारत को एक नई दिशा दी है। 11 वर्षों की इस अवधि में देश ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। चाहे गरीब या किसान हों अथवा युवा और महिलाएं, केंद्र सरकार ने हर वर्ग के हित में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की हैं। करोड़ों लोग उनसे लाभान्वित हो रहे हैं। जीतराम कटवाल ने कहा कि 2014 से पहले देश में घोटालों की एक तरह से बाढ़ सी आ गई थी। मोदी युग शुरू होने के बाद हालात पूरी तरह से बदल गए। पिछले 11 वषों से केंद्र सरकार राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए 'सबका साथए सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास' के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है। जापान को पीछे छोड़कर भारत विश्व की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। हिमाचल भी विकास से अछूता नहीं है।












