रोपा ठाठर के कृष्ण चंद के परिवार के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना बनी सहारा
उपमंडल सरकाघाट की तहसील बलद्वाड़ा के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा भाम्बला ने मृतक महिला कांता देवी के पति कृष्ण चंद गांव रोपा ठाठर डाकघर भाम्बला तहसील बलद्वाड़ा को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि सौंपी।शाखा प्रबन्धक मनोहर ने बताया कि मृतक महिला कांता देवी ने अपने बैंक खाते से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति के तहत बीमा लिया हुआ था। कांता देवी की आकस्मिक मृत्यु की होने पर परिजनों ने बैंक कर्मियों को सूचित किया। बैंक कर्मियों ने मृतक कांता देवी के पारिवारिक सदस्यों को बीमा के बारे में अवगत करवाया और उन्हें बीमा क्लेम के लिए सम्बंधित दस्तावेज जमा करवाने बारे जानकारी दी। शाखा प्रबंधक मनोहर ने सभी खाताधारकों से आग्रह किया है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व पेंशन योजना का लाभ उठाना चाहिए ताकि अपना और परिवार का भविष्य सुरक्षित किया जा सके। ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में परिवार की सहायता हो सके।












