विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साइगलू ई. विनीत कुमार ने बताया कि 13 जून को तल्याहड़ फीडर के तहत विद्युत लाइनों के समीप पेड़ों की काट-छांट एवं तारों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
इस कारण से विद्युत उप-मंडल साईगलू के अंतर्गत अनुभाग साईगलू एवं गोखड़ा के अंतर्गत आने वाले गांवों साईगलू, साई, चलोह, देवनाल, सतोहल, पपराहल, सदयाना, कोट, नालसन, गंधोल, सुकाकून, सेहली, गोखड़ा, बग्गी-बट्टाहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।












